फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विवाहिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

विवाहिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
बागपत। विवाहिता ने एसपी दफ्तर में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई। बड़ौत क्षेत्र की युवती ने बताया उसकी अप्रैल 2012 में शामली क्षेत्र के एक गांव के युवक से निकाह हुआ। ससुराल वाले उससे दहेज की मांग करते थे। उसके दो देवर उस पर गलत नजर रखते हैं। इनमें से एक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी पति अपने दोस्त घर में लाता है और उन से संबंध बनाने का दबाव डालता है। उसका एक देवर यूपी पुलिस में कांस्टेबल है, आरोपी जब भी घर आता है, उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। कुछ दिन पहले ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। रविवार की रात में पति और देवर ने मायके आकर उसे, उसकी छोटी बहन और भाभी को कमरे में बंधक बनाया। दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी वीडियो बनाने की भी कोशिश की, धमकी दी इसको नेट पर डाला जाएगा। तीन दिन पहले आरोपी उसकी एक बेटी को जबर ले गए। पीड़ित ने घरवालों संग सोमवार को एसपी दफ्तर में पहुंच न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अफसरों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed