फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सिलेंडर लेकर भटठे पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सिलेंडर लेकर भटठे पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 24 Mar 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर लेकर भटठे पर जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ौत से साइकिल पर सिलिंडर लेकर बाघू भट्ठे पर जा रहे मजदूर को एक वाहन टक्कर मारकर भाग गया, उसे सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल वीरसेन पुत्र रामफल लौहड्डा गांव का रहने वला है। वह परिवार सहित बाघू गांव के भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह शनिवार की शाम बड़ौत से साइकिल पर सिलिंडर लेकर भट्ठे पर जा रहा था, जब वह हाईवे पर टयौढ़ी गांव के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। सूचना पर पहुंची 100 पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


उधार के पैसे वापस मांगे तो मारपीट
बड़ौत (बागपत)। लुहारी गांव में उधार के पैसे मांगने गए राहुल पुत्र ओमपाल को तीन लोगों ने लोहे के सरियों से मारपीट कर घायल कर दिया, उसने कोतवाली पर तहरीर दी है, उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


आंदोलन की चेतावनी दी
बड़ौत (बागपत)। शोरगिरान मोहल्ले में शिक्षक हारूण अली मनव्वर के घर पर मोहल्ले के लोगों ने हमला बोल दिया। परिवार के लोगों ने उसे बचाया। इसको लेकर शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षक आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed