{"_id":"5c86b677bdec22145e480b33","slug":"31552332407-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
सहारनपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने आईटीसी चौराहा के निकट चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से एक ऑटो समेत चोरी किए गए सात वाहन बरामद किए, जबकि आरोपियों का एक साथी फरार हो गया।
रविवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे सदर कोतवाली पुलिस वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल एवं स्कूटर पर सवार तीन युवकों को रोक कर पूछताछ की गई। वाहनों के कागज चेक किए गए, लेकिन आरोपी कागज नहीं दिखा सके। जांच करने पर पता चला कि वाहन चोरी करके लाए गए हैं। इसके बाद तीनों आरोपियों शुभम निवासी नवादा रोड, सदर कोतवाली, सन्नी निवासी प्रदीप विहार कालोनी और अर्जुन निवासी मोहम्मदपुर माफी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सन्नी के घर से चोरी किया गया एक ऑटो एवं चार दुपहिया वाहन बरामद किए। जबकि मोनू उर्फ मोहन निवासी देव एंकलेव सिविल लाइन रुड़की फरार हो गया। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य हैं। दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड एवं यूपी में वाहनों की चोरी करते हैं। आरोपियों के पास से बरामद ऑटो सदर कोतवाली क्षेत्र से ही चोरी किया गया। जबकि तीन मोटरसाइकिलें दिल्ली से चोरी की गईं हैं। स्कूटर भी सहारनपुर से चोरी बताया जा रहा है। आरोपियों से अभी पूछताछ की जा रही है।