फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छुरे के साथ युवक गिरफ्तार

छुरे के साथ युवक गिरफ्तार

Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
छुरे के साथ युवक गिरफ्तार
बागपत। शहर की माता कॉलोनी मेें सोमवार की रात में दो युवकों में विवाद हो गया। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी फरमान पुत्र मोहम्मद बली छुरा लेकर युवक को मारने पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फरमान को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उसे न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन


मस्जिद के बाहर से बाइक चोरी
बागपत। मोहल्ला ईदगाह निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि सोमवार को माता कॉलोनी में स्थित रहमानी मस्जिद के बाहर से अज्ञात चोर उसकी बाइक चोरी कर ले गए। उसने चोर के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन


आदर्श नंगला से तीन पशु चोरी
छपरौली (बागपत)। आदर्श नंगला गांव निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि 24 जनवरी की रात में चोर घेर से भैंस सहित तीन पशु चोरी कर ले गए। उसने चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में गिरकर गाय की मौत
दोघट (बागपत)। मांगरौली गांव में सोमवार की रात में आवारा गाय की तालाब में गिरकर मौत हो गई। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने गाय के शव को तालाब से बाहर निकाला। बाद में शव को दफना दिया। ग्रामीण अनुज, कन्हैया, बिट्टू आदि ने बताया कि पानी में पूरी रात रहने के कारण गाय की ठंड से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed