{"_id":"5bf9a69abdec22418c7a7b44","slug":"31543087770-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, एक घायल
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा/चांदीनगर (बागपत)। फखरपुर मार्ग से राज मिस्त्री की बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों की तिगरी पुलिया के पास पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल बदमाश को सीएचसी खेकड़ा से हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।
शनिवार को खेकड़ा की भट्ठा कॉलोनी निवासी राज मिस्त्री रिजवान पुत्र जहीर राज फखरपुर मार्ग से अपने घर लौट रहा था। रिजवान ने बताया कि बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर बाइक रुकवा ली। कनपटी पर तमंचा लगाकर बाइक लूट ली। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर बदमाश उसकी बाइक लेकर चले गए। पीड़ित के पिता जहीर ने खेकड़ा थाने में पहुंचकर बाइक लूट की जानकारी दी। इसके बाद खेकड़ा पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस ने फखरपुर-खेकड़ा और क्षेत्र के अन्य मार्गों पर चेकिंग शुरू कर दी। तिगरी पुलिया के पास बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस को देखते ही गोली चला दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। सीधे पैर में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर भाग गया।
पुलिस टीम घायल को लेकर सीएचसी खेकड़ा पहुंची, यहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया । सीओ खेकड़ा राजीव प्रताप सिंह ने घायल बदमाश से पूछताछ की। घायल मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के खिवाई गांव का रहने वाला शकील पुत्र सत्तार है। सीओ का कहना है कि आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। सूचना मिलते ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय और एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने मौके से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
घायल बदमाश के खिलाफ मेरठ में 12 केस दर्ज - एसपी
बागपत। एसपी शैलेश कुमार ने बताया कि घायल बदमाश के खिलाफ जनपद मेरठ के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को बदमाश के खिलाफ बागपत के थाना खेकड़ा में बाइक लूट के अलावा पुलिस पर फायरिंग का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी का भाई नईम भी मेरठ जेल में बंद है। दोनों शातिर बदमाश हैं।