{"_id":"5bd0c868bdec2269b3459389","slug":"31540409448-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूजरा में घर में तोड़फोड़, महिला को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूजरा में घर में तोड़फोड़, महिला को पीटा
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सूजरा गांव में मंगलवार की रात में तीन-चार लोगों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर घायल कर लिया है। आरोप है कि हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। इस संबंध मेें बाप-बेटे के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।
सूजरा गांव निवासी गजेंद्र पुत्र महावीर ने बताया कि तीन दिन पूर्व उनकी गन्ने की फसल जल गई थी। फसल जलाने में गांव के ही सुभाष व उसके बेटे अखिल का नाम आया। उन्होंने इसकी शिकायत की। इसे लेकर सुभाष समेत तीन-चार लोगों ने मंगलवार की रात उनके घर पर हमला बोल दिया था। घर में घुसते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी सुनीता ने इसका विरोध किया तो उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से हवाई फायरिंग भी की। इससे परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर रात में पुलिस मौके पर पहुंची, तो हमलावर भाग निकले। गजेंद्र ने कोतवाली में बाप-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग का आरोप गलत है। मारपीट हुई है।