{"_id":"5bc8e408bdec226989662dd0","slug":"31539892232-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियों से छेड़छाड़ करने पर परिजनों व पुलिस ने मनचलों को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवतियों से छेड़छाड़ करने पर परिजनों व पुलिस ने मनचलों को धुना
Updated Fri, 19 Oct 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर की बावली रोड पर मनचलों द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ करने की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया। इस दौरान पुलिस ने लाठी से मनचलों की जमकर धुनाई की। हालांकि मनचलें पुलिस और परिजनों को चकमा देकर बाइक पर बैठकर फरार हो गए। लोगों ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
बुधवार को देर शाम थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ युवतियां बड़ौत किसी काम से आ रही थी। जब वे नगर की बावली रोड पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही खडे़ कुछ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौका पाकर एक युवती ने फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस व परिजनों ने युवतियां से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई की। इस दौरान वहां पर भीड़ एकत्र हो गई। इसका फायदा उठाकर मनचले पुलिस और परिजनों को चकमा देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मनचलों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।