{"_id":"5bc38ef4bdec2265a1060f13","slug":"31539542772-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपतिजनक पोस्ट डालने वाले के करीब पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आपतिजनक पोस्ट डालने वाले के करीब पहुंची पुलिस
Updated Mon, 15 Oct 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
जनपद पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर प्रधानमंत्री सहित कई नेताओं के फोटो अप लोड करने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले पुलिस आरोपी के नजदीक पहुंच गई है। साइबर सेल थाना नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। अफसरों का दावा है कि जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
पुलिस के ट्वीटर एकाउंट पर 29 सितंबर को सदरे आलम नामक युवक की आईडी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी के फोटो अप लोड कर आपत्तिजनक एवं अशोभनीय टिप्पणी की। इतना ही नहीं वरिष्ठ पुलिस अफसरों के खिलाफ भी आरोपी ने लिखा था कि यदि यूपी पुलिस बिहार में होती तो वह पुलिस को गोली से उड़ा देता। इस मामले में एसपी के आदेश पर जिस आईडी से पोस्ट डाली, उसके खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले की जांच साइबर सेल थाना नोएडा पुलिस कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस आरोपी के नजदीक पहुंच गई है। आरोपी ने दिल्ली में बैठकर ट्वीटर पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली। पुलिस जल्दी ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। इस संबंध में एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि साइबर सेल थाना नोएडा पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जल्दी ही मामले का खुलासा करेगी।