{"_id":"5bb12570867a5537ba406849","slug":"31538336112-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम जा रहे युवक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिम जा रहे युवक पर जानलेवा हमला
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे में मामूली बात पर तीन युवकों ने जिम जा रहे युवक को बेरहमी से पीटा। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।
सिंघावली अहीर गांव निवासी दीपक शर्मा पुत्र राकेश शर्मा ने बताया कि वह अमीनगर सराय कस्बे में स्थित जिम में एक्सरसाइज करने जाता है। 15 दिन पहले जिम में सिंघावली अहीर निवासी आवेश ने जबरदस्ती उसका ग्लूकोज का पानी पी लिया था, जिसको लेकर उससे कहासुनी हो गई थी। गत शुक्रवार की शाम वह एक्सरसाइज करकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आवेश अपने दो और साथियों के साथ आया और उस पर हमला बोल दिया। उसकी लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पिलाना सीएचसी पर भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इस संबंध में उसने थाने पर तीन युवकों के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि तहरीर मिल गई है।