{"_id":"5b7b1b7642c792463a2e494c","slug":"31534794614-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से कपड़े, मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से कपड़े, मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी
Updated Tue, 21 Aug 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में रविवार रात चोरों ने एक दुकान की छत उखाड़कर कपड़े, मोबाइल सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाकर रोष जताया। हैरत की बात यह है कि पिछले कुछ सालों में इस दुकान में छठी बार चोरी की गई है।
बरनावा में दाहा मार्ग पर इसरार की मोबाइल और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रविवार रात चोरों ने दुकान की छत उखाड़कर वहां रखे कंप्यूटर, पुराने मोबाइल और हजारों की कीमत के रेडीमेड कपड़े चोरी कर लिए। दुकानदार को सुबह पहुंचने पर घटना का पता चला। दुकान में सामान बिखरा था और कपड़ों के खाली डिब्बे बिखरे पड़े थे। दुकान स्वामी ने घटना की सूचना बरनावा पुलिस चौकी पर दी। उसने बताया कि करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने घटना की थाने पर तहरीर दी है।
बताया गया है कि इस दुकान में पिछले एक दशक में छह बार चोरी की घटना हो चुकी है। लेकिन पुलिस इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। चोरी की घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है तथा पुलिस पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। बरनावा चौकी प्रभारी आनंद प्रकाश का कहना है कि जल्द ही चोरों का पता लगाया जाएगा।