फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नाबालिग को भगाने वाला गांव में घुसा तो मार देंगे गोली

नाबालिग को भगाने वाला गांव में घुसा तो मार देंगे गोली

Tue, 24 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने वाला गांव में घुसा तो मार देंगे गोली
अमीनगर सराय (बागपत)। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक के गांव में एक साल तक घुसने पर पंचायत ने पाबंदी लगा दी। दोनों पक्षों की पंचायत में एलान किया यदि आरोपी एक साल से पहले गांव में घुसा तो गोली मार दी जाएगी। लड़की बरामद हो चुकी है और आरोपी के परिवार को सख्त हिदायत दी कि किसी भी तरह आरोपी का सहयोग न करें और उसे गांव से बाहर ही रखे।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव से कुछ दिन पहले एक युवक और नाबालिग किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। परिजनों ने पुलिस को भी जानकारी दी, लेकिन मामला दर्ज नहीं हुआ । इस बीच परिजनों ने किशोरी को खुद ही नोएडा से बरामद कर लिया और आरोपी भाग निकला। सोमवार को गांव के बाहर एक मकान में दोनों पक्षों की पंचायत हुई। युवक की करतूत की निंदा की।
विज्ञापन

पंचायत में एलान किया कि एक साल तक आरोपी को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। पाबंदी के बाद भी यदि युवक ने गांव में घुसने की कोशिश की तो उसे गोली मार दी जाएगी। आरोपी के परिवार को भी सख्त हिदायत दी कि उसका सहयोग न करें और गांव से हर हाल में बाहर रखे। इस मामले में ग्राम प्रधान ने जानकारी होने से इंकार किया है। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने कहा किसी ने किशोरी को भगाने की शिकायत दर्ज नहीं कराई। पंचायत की भी जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बागपत में सुनाए जाते रहे हैं तुगलकी फरमान
बागपत। पंचायत में तुगलकी फरमान सुनाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले सांकरौद में दलित परिवार को धमकी देने और युवक के परिवार की लड़कियों को उठाने की धमकी दी जा चुकी है। इसी तरह असारा गांव की पंचायत में लड़कियों के जींस पहनने पर पाबंदी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed