फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नौरोजुपर में दलित व गुर्जरों के बीच तनाव बरकरार

नौरोजुपर में दलित व गुर्जरों के बीच तनाव बरकरार

Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
नौरोजुपर में दलित व गुर्जरों के बीच तनाव बरकरार
बागपत।
विज्ञापन

नौरोजपुर गांव में दलित व गुर्जर में चल रहे तनातनी के चलते पुलिस ने साप्ताहिक पैठ को बंद करा दिया है। दोनों बिरादरी के लोगों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। उनके बीच कई बार संघर्ष भी हो चुका है। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंदी कराएगी।

नौरोजपुर गांव में एक सप्ताह से दलित और गुर्जर बिरादरी के बीच झगड़ा चल रहा है। तीन बार दोनों बिरादरी के लोगों में संघर्ष भी हो चुका है। कोतवाली में दोनों तरफ से मुकदमे भी दर्ज कराए। इसके बाद भी दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। दोनों बिरादरी के लोगों ने एक-दूसरे के मोहल्लों में जाना बंद कर दिया है। शनिवार को कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और गांव में लगने वाली साप्ताहिक पैठ को बंद कराया दिया। इसी पैठ से यह विवाद शुरू हुआ है। पुलिस ने कहा कि जब तक दोनों पक्षों में समझौता नहीं हो जाता, साप्ताहिक पैठ बंद रहेगी। ग्राम प्रधान ओमप्रकाश ने बताया कि विवाद सुलझाने की कोशिश की जा रही है। जल्दी ही सुलझ जाएगी। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को मुचलका पाबंद कराया जाएगी। फिलहाल साप्ताहिक पैठ को बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed