{"_id":"5b3bcec74f1c1b77468b46b1","slug":"31530646215-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के मामले की दोबारा जांच करेगी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट के मामले की दोबारा जांच करेगी पुलिस
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
अधिवक्ता की पत्नी और भाई से तीन माह पहले हुई लूटपाट के मामले में हाई कोर्ट ने बागपत पुलिस को दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।
पाबला बेगमाबाद गांव निवासी एडवोकेट सोनू शर्मा ने बताया कि पत्नी विमलेश को आठ अप्रैल की रात में भाई मोहित बागपत में चिकित्सक के पास लेकर आ रहा था। आशीर्वाद मैरिज होम के पास दो युवकों ने तमंचे के बल पर विमलेश से सोनू की चेन लूट ली । विरोध करने पर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तरफ से क्रास केस दर्ज कराया । पुलिस ने आरोपियों से मिलकर इस मामले में एफआर लगा दी। पुलिस ने आज तक पीड़ितों के बयान दर्ज नहीं किए। उन्होंने 19 जून को उच्च न्यायालय इलाहाबाद में याचिका दायर कर मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की। न्यायालय से पुलिस अधीक्षक बागपत को मुकदमे की दोबारा जांच कराने की आदेश दिए हैं।