फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   लाइनमैन पर बीस हजार रूपये ठगने का आरोप

लाइनमैन पर बीस हजार रूपये ठगने का आरोप

Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैन पर बीस हजार रूपये ठगने का आरोप
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

आदर्श नंगल गांव में बिजली का बिल कम कराने के नाम पर लाइनमैन ने महिला से 20 हजार रुपये ठग लिए। महिला ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत करने की बात कही।

आदर्श नंगला गांव की मिज्जो पत्नी सलीमू ने बताया कि उनके घर का बिजली का बिल 36 हजार रुपये आया था, जो वास्तविक से बहुत ज्यादा है। उसने लाइनमैन से इस संबंध में बात की। लाइनमैन ने कहा कि बिजली का बिल 16 हजार रुपये कम करा दिया जाएगा और उन्हें केवल 20 हजार रुपये जमा करने होंगे। आरोप है कि 10 अप्रैल को महिला ने ईंट भट्ठे से पेशगी लेकर लाइनमैन को 20 हजार रुपये दे दिए। लेकिन लाइनमैन ने कई दिन बीत जाने के बाद भी जब बिल जमा करने की रसीद नहीं दी तो उसने लाइनमैन से रुपये वापस मांगे। लेकिन लाइनमैन ने रुपये नहीं लौटाए। महिला ने थाने पर लाइनमैन के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। इस संबंध में कार्यवाहक थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed