फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छोटा भाई ही बड़े भाई का ट्रैक्टर लूट ले गया

छोटा भाई ही बड़े भाई का ट्रैक्टर लूट ले गया

Thu, 03 May 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
छोटा भाई ही बड़े भाई का ट्रैक्टर लूट ले गया
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले से छोटा भाई ही बड़े भाई का ट्रैक्टर लूट ले गया। सूचना पर पुलिस व परिजनों ने पीछा कर हरियाणा में युवक को ट्रैक्टर सहित पकड़ लिया और कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी सईद पुत्र हाजी शरीफ का अपने ही छोटे भाई वली से रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की सुबह वली अपने भाई के घर पहुंचा और उसका ट्रैक्टर कुछ देर के लिए लेकर चला गया। सईद ने ट्रैक्टर देकर अपने बेटे अनस को उसके साथ भेज दिया। आरोप है कि वली राष्ट्र वंदना चौक पर अनस को नीचे उतारकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला और जाते हुए धमकी दी कि यदि पीछा करने की कोशिश की तो गोली से उड़ा दूंगा। अनस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को ट्रैक्टर लूट की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रैक्टर का पीछा शुरू कर दिया और हरियाणा के पतला गांव के पास पुलिस ने ट्रैक्टर सहित वली को पकड़ लिया। पुलिस ट्रैक्टर सहित सभी को लेकर कोतवाली पहुंची। पूछताछ में पता चला सईद और वली के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर काफी दिन से विवाद चल रहा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों भाइयों में लेन-देन का विवाद चल रहा है। ट्रैक्टर लूट का आरोप झूठा है। दोनों भाइयों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed