{"_id":"5ab4052b4f1c1ba8768b6e8e","slug":"31521747243-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट भट्ठे पर असम की लड़कियों की लगी थी बोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ईंट भट्ठे पर असम की लड़कियों की लगी थी बोली
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
सरूरपुर कलां गांव मेें हुई मुकेश की मौत के मामले में असम की लड़कियों की खरीद-फरोख्त की बात सामने आ रही हैं। पता चला है कि ईंट भट्टे पर आठ दिन पहले चार युवतियों की बोली लगाई गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए भट्टा कर्मचारियाें से पूछताछ की है।
बुधवार को सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर अमरोहा जनपद के इमरतपुर गांव निवासी मुकेश ने 16 मार्च को असम की एक युवती से शादी की थी। परिजनों का आरोप है कि मुकेश ने इसके बदले दो युवकों को 15 हजार रुपये दिए थे, लेकिन सात हजार रुपये बाकी थे। बकाया रकम न मिलने पर मंगलवार शाम दोनों आरोपी झगड़ा कर मुकेश की पत्नी को ले गए थे। पत्नी के जाने से आहत होकर मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।। इस मामले में परिजनों ने सोनू निवासी गुराना और मोनू हरियाणा के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू को हिरासत मेें ले लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरूरपुर के ईंट भट्ठे पर 16 मार्च को चार युवतियों की बोलियां लगाई गई थी। आरोप है कि इनमें से एक युवती को मुकेश ने खरीदा था।
सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि भट्ठे पर युवतियों की बोलियां लगाई गई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। जनपद में अन्य भट्ठों पर असम की युवतियों को तलाशा जा रहा है। आरोपी सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसकी ससुराल असम में है। मुकेश से शादी करने वाली युवती के पहले पति की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। वह उसे यहां लेकर आया और मुकेश से उसकी शादी करा दी। उसने खरीद-फरोख्त की बात से इंकार किया। मुकेश के शराब पीने के कारण युवती उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। हम उसे समझाने को अपने साथ लेकर गए । सीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छह माह की गर्भवती
बागपत। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश ने असम निवासी जिस महिला से शादी की थी, वह पहले से छह माह की गर्भवती है। उसके पति की मौत होने के बाद सोनू उसे असम से लेकर आया और उसकी शादी मुकेश से कराई। युवती को तलाश किया जा रहा है।