{"_id":"5aaac6084f1c1bb7758b5930","slug":"31521141256-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
संदिग्ध परिस्थितियों में खेकड़ा पाठशाला के पास से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना कोई कार्रवाई के ही शव को अपने साथ ले गए।
खेला गांव का रहने वाला विकल (40) पुत्र महेंद्र बृहस्पतिवार को बाइक पर खेकड़ा में गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने गया । खेकड़ा पाठशाला के पास अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई और वह बाइक रोक कर जमीन पर लेट गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बिना कानूनी कार्रवाई के ही शव को ले गए। गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।