{"_id":"5aa190684f1c1b8c778b466b","slug":"31520537704-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौली गांव में हत्या करने जा रहें तीन युवकों को एसओजी ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ौली गांव में हत्या करने जा रहें तीन युवकों को एसओजी ने दबोचा
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बड़ौली गांव में हत्या की वारदात को अंजाम देने जा रहे स्कॉर्पियो चालक समेत तीन युवकों को एसओजी टीम ने घेरकर दबोच लिया जबकि बाइक सवार युवक भाग निकले। हिरासत में लिए गए युवकों से दो तमंचे भी बरामद हुए हैं। एसओजी टीम उनसे पूछताछ में जुटी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात में बड़ौत से कुछ युवकों ने रमाला से बड़ौली के लिए एक स्कॉर्पियो किराये पर ली। उसमें रमाला से कुछ युवक बैठकर चले। बड़ौत में तीन चार बाइकों पर सवार युवकों को साथ लेकर बड़ौली गांव की ओर चल दिए, जहां उन्हें किसी हत्या की वारदात को अंजाम देना था। इसकी सूचना लगने पर एसओजी टीम बड़ौली गांव के पास पहुुंची। टीम को देखकर स्कॉर्पियो में सवार व बाइकों पर सवार युवक भाग निकले। एसओजी ने स्कॉर्पियो चालक समेत तीन युवकों को धर दबोचा। उनके पास से दो तमंचे भी मिले। पकड़े गए युवकों ने साथियों के नाम भी बता दिए हैं। सभी आरोपी रमाला गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। एसओजी की टीम युवकों से गहन पूछताछ में जुटी है। अभी तक यह पता नही चल सका है कि वे किसकी हत्या करने जा रहें थे। एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि यह मामला एसओजी टीम का है। उन्हें मामले की इतनी ही जानकारी है कि कुछ युवकों को एसओजी ने पकड़ा है।