{"_id":"5a9afe754f1c1b78028b75ba","slug":"31520107125-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में बच्चा घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में बच्चा घायल
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। बालैनी क्षेत्र के एक गांव में हर्ष फायरिंग में बच्चा घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में बालैनी के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ भेजा।
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बढ़ रही घटनाओं से पुलिस प्रशासन से कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है। बालैनी थाना क्षेत्र के एक गांव में भी इसी तरह की घटना सामने आई है। शनिवार को गांव में एक शादी समारोह था। इससे गांव में खुशी का माहौल चल रहा था। बारात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें गांव के ही एक बच्चा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से बारात की खुशियां अचानक गम में बदल गई। इसके बाद परिजनों ने बच्चें को आनन-फानन में बालैनी क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने बच्चे को मेरठ रेफर किया। हर्ष फायरिंग की सूचना पाते ही बालैनी थानाध्यक्ष गांव में पहुंचे। ग्रामीणों से प्रकरण की जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।