{"_id":"5a9afba34f1c1bf07b8ba437","slug":"31520106403-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक क्लर्क ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
आवास विकास कॉलोनी बड़ौत में बैंक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक धर्मपाल (55) पुत्र झबर सिंह आवास विकास कॉलोनी बड़ौत का रहने वाला था। भारतीय स्टेट बैंक दिल्ली में क्लर्क थे और होली पर छुट्टी होने के कारण अपने घर आए हुए थे। बेटे नीरज ने बताया कि होली पर शुक्रवार को उन्होंने सुबह से शराब पीनी शुरू कर दी थी। उसकी पत्नी अपने बहन के घर गई थी। घर में उनके तीन बेटे और एक बेटी थी। होली खेलने के बाद वे ऊपर मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चले गए। जब देर शाम तक भी वापस नहीं आए तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। धर्मपाल फांसी पर लटके थे और उनकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बेटे नीरज ने यह भी बताया कि उनके पिता शराब पीने के आदी थे। शराब के नशे में ही उन्होंने आत्महत्या की है। घर में किसी से कोई विवाद नहीं हुआ।