{"_id":"5a9705444f1c1bc65c8b5068","slug":"31519846724-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर महिला को दी यातनाएं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बनाकर महिला को दी यातनाएं
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढ़िकाना गांव में विवाहिता को चार दिन तक बंधक बनाकर पति ने यातनाएं दी। उसे बिजली करंट के झटके लगाए। किसी तरह महिला वहां से निकल कर अपने मायके पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। इस संबंध में उन्होंने बागपत कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला को सीएचसी में भर्ती कराया।
बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव निवासी स्वर्गीय जगवीर की बेटी ब्रजेश की शादी 11 साल पहले कल्लू पुत्र तेजपाल निवासी ढ़िकाना के साथ हुई । अब उसके तीन बच्चे हैं। उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता है। चार दिन पहले पत्नी द्वारा शराब पीने से मना करने पति ने उसे कमरे में बंधक बना लिया और उसकी पिटाई की। चार दिन तक महिला को भूखा प्यासा बंधक बनाए रखा। प्रति दिन उसे बिजली करंट लगाए जाते हैं। दो दिन पहले महिला किसी तरह बंधन मुक्त होगा अपने मायके पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बुधवार को परिजन उसे बागपत कोतवाली लेकर आए और पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।