{"_id":"5a95b8b34f1c1bb1208bbaee","slug":"31519761587-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू घोंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उधार पैसे मांगने पर सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू घोंपा
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सब्जी मंडी में पैसे मांगने पर दो युवकों ने मारपीट कर एक सब्जी विक्रेता के पेट में चाकू घोप दिया। जिससे लहुलूहान होकर वह गिर गया। सब्जी मंडी में अफरातफरी मच गई। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देेकर भाग निकले। घायल को सीएचसी से मेरठ रेफर किया।
घायल शाहिद पुत्र इकबाल पट्टी चौधरान बड़ौत का रहने वाला है। वह सब्जी मंडी में सब्जी बेचने का काम करता है। मंगलवार को जब वह अपने फड़ पर बैठा था। नदीम आदि आए तो उनसे उसने अपने उधार पैसों का तगादा किया तो वे उसे उल्टा गाली-गलौच करने लगे। बाद में उसके साथ मारपीट कर उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इससे सब्जी मंडी में अफरातफरी मच गई और बाद में उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। इस संबंध में शाहिद ने दो को नामजद कराकर कोतवाली में तहरीर दी । पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे मेरठ रेफर किया।