फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी में परीक्षा कक्ष का सीसीटीवी तोड़ा, कक्ष निरीक्षकों का टोटा

टीकरी में परीक्षा कक्ष का सीसीटीवी तोड़ा, कक्ष निरीक्षकों का टोटा

Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
टीकरी में परीक्षा कक्ष का सीसीटीवी तोड़ा, कक्ष निरीक्षकों का टोटा
बागपत/दोघट। यूपी बोर्ड परीक्षा का पहला दिन अव्यवस्थाओं के नाम रहा। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में कक्ष का सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया गया। अनिवार्य व्यवस्था के बाद भी बगैर सीसीटीवी के ही परीक्षा करानी पड़ी। कक्ष निरीक्षकों का टोटा रहा। अग्रवाल मंडी टटीरी में बिजली व्यवस्था सुचारु नहीं रही, इससे परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के पहले हाईस्कूल के गृह विज्ञान और इंटरमीडिएट के हिंदी विषय की परीक्षा हुई। जिले के 47 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से करीब एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया। कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की कमी देखने को मिली। हरचंद मल जैन इंटर कॉलेज टीकरी में परीक्षा शुरू होने से पहले ही कमरा नंबर 10 में लगे सीसीटीवी को क्षतिग्रस्त कर दिया । केंद्र व्यवस्थापक नरेंद्र मान ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। केंद्र व्यवस्थापक ने कहा द्वितीय पाली की परीक्षा इस कक्ष में कराई । कम समय रहने के कारण सीसीटीवी की व्यवस्था नहीं हो सकी। उन्होंने परीक्षा की वीडियोग्राफी कराने की बात जरूर स्वीकार की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बोर्ड ने इस बार सीसीटीवी अनिवार्य किए हैं। नियम है कि एक मिनट के लिए भी परीक्षा के दौरान कैमरे बंद नहीं रहेंगे। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिए हैं कि बगैर कैमरे के कोई परीक्षा नहीं कराई जाएगी। जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी। डीआईओएस ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों की कमी रही, शिक्षकों की व्यवस्था के लिए बीएसए योगराज सिंह को पत्र लिखा है। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी के परीक्षा केंद्रों पर बिजली व्यवस्था सुचारू नहीं रही, जिस कारण परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उड़नदस्तों ने चलाया चेकिंग अभियान
बागपत। बोर्ड परीक्षा के पहले दिन सचल दस्तों ने चेकिंग अभियान चलाया। लेकिन कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस पीके मिश्रा ने कई केंद्रों पर चेकिंग की। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। एडीएम लोकपाल सिंह ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed