{"_id":"59f631bf4f1c1bd7538ba031","slug":"31509306815-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा कारोबारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भट्ठा कारोबारी से मांगी पांच लाख की रंगदारी
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जनपद में रंगदारी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब ईंट भट्ठा कारोबारी से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। उनके मुनीम से दो लोगों ने पहले मारपीट की बाद में उसी के मोबाइल से फोन करके रंगदारी मांगी। जल्दी रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
रमाला क्षेत्र के कंडेरा गांव निवासी ओमपाल सिंह भट्ठा कारोबारी है। उन्होंने पुलिस को बताया उनका हसनपुर जिवानी गांव के खेतों में ईंट भट्ठा है। बासौली गांव का हरवीर भट्ठे का मुनीम है। शुक्रवार शाम हरवीर भट्ठे से अपने घर जा रहा था। हसनपुर जिवानी गांव के जंगल में हरवीर को दो युवकों ने रोक लिया। उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। आरोपियों ने हरवीर से मोबाइल ले लिया । बाद में उसके ही मोबाइल से उनके पास फोन किया और पांच लाख रुपये की मांग की, जल्दी रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने अपनी सुरक्षा और आरोपियों की खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में जोनी निवासी करीमपुर और रिजवान निवासी जिवाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। केस की जांच की जा रही है।
बड़ौत के दूध व्यापारी समेत
कई से मांगी जा चुकी है रंगदारी
बागपत। जनपद में एक के बाद एक कारोबारी से रंगदारी मांगी जा रही है। बड़ौत के दूध व्यापारी से रंगदारी मांगी गई। इससे पहले ढ़िकौली गांव में किराना स्टोर संचालक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगते हुए दो भाइयों पर तमंचे सटा दिए थे। बड़ौत में चमड़ा कारोबारी, छपरौली में मेडिकल स्टोर संचालक, मिठाई व्यापारी से रंगदारी मांगी जा चुकी है। रटौल में लोहा कारोबारी को गोली मारकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इससे व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।