{"_id":"59a865bc4f1c1b05278b4b93","slug":"31504208316-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाली के विरोध पर युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाली के विरोध पर युवक पर हमला, मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कुरड़ी गांव में गाली देने के विरोध पर युवक पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया। इससे हंगामा हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते टकराव के आसार बन गए । पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेकर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गांव निवासी युवक अनुज कार चलाता है। बुधवार को वह गांव की गली से गुजर रहा था। एक युवक ने उसके साथ गाली-गलौज की। उस समय वह वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद अनुज शिकायत करने के लिए आरोपी युवक के घर पहुंचा। वहां आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज कर हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते टकराव के आसार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। घायल का अस्पताल में इलाज कराया । पीड़ित की तहरीर पर आरोपी मुस्तफा, रोजू, सत्तार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। छपरौली पुलिस ने कहा मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। गांव में शांति का माहौल है।