{"_id":"595547f04f1c1b0d318b45d4","slug":"31498761200-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, गांव में तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, गांव में तनाव
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़छाड़ करने के आरोपी को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है। पीड़ित परिवार पुलिस से आरोपी को पकड़ने की मांग कर रहा है।
गांव की विशेष समुदाय की युवती मंगलवार को शाम के समय खेत से अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ दुराचार करने का प्रयास किया था। पीड़ित ने घर पर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी थी। इस मामले में पंचायत कर समझौते का दबाव बनाया ,लेकिन युवती के परिजनों ने समझौता करने से इंकार कर दिया था। इस मामले में आरोपी युवक सोनू उर्फ लाला के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना है। पीड़ित परिवार पुलिस अफसरों से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह ने कहा छेड़छाड़ के आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।