{"_id":"593aff984f1c1b81048b4627","slug":"31497038744-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 हजार की रिश्वत न देने पर दे दी गलत रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
30 हजार की रिश्वत न देने पर दे दी गलत रिपोर्ट
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विद्युत निगम के एक कर्मचारी पर 30 हजार रुपये न देने पर गलत रिपोर्ट देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि खंभे का फ्यूज फुंकने से ईख की फसल जली। कर्मचारी ने रिपोर्ट में दर्शा दिया खेत के ऊपर से विद्युत लाइन भी नहीं गुजर रही है। जबकि खेत में खंभा लगा है। इसकी डीएम से शिकायत की।
फैजपुर-निनाना गांव निवासी योगेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह ने डीएम को की शिकायत में कहा 26 नवंबर 2016 को खेत में लगे खंभे का फ्यूज फुंकने से ईख की फसल में आग लग गई थी। इससे उसकी करीब पांच बीघा फसल जल गई थी। तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। निगम का एक कर्मचारी भी जांच करने आया था। आरोप है कर्मचारी ने सहीं रिपोर्ट लगाने के नाम पर 30 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर गलत रिपोर्ट दे दी, दर्शाया खेत के ऊपर से लाइन नहीं गुजर रही है। जिस समय आग लगनी बताई उस समय लाइट नहीं आई हुई थी। जबकि उसके खेत में बीचों-बीच खंभा लगा है और तीन तरफ को लाइन जा रही है। बागपत एक्सईएन राजवीर सिंह ने कहा किसान द्वारा लगाए आरोप निराधार है।