फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर हमला

मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर हमला

Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दुकानदार पर हमला
बागपत। गौरीपुर मोड़ पर में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में बहस छिड़ गई। लाठी डंडे चले, इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित गौरीपुर मोड़ ओमबीर पुत्र जिले सिंह निवासी कुर्डी नांगल की परचून की दुकान है। रविवार की शाम के समय अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान कुछ युवक आए। सामान खरीदा, लेकिन किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया है मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने शुरू हो गए । शोर शराब सुनकर लोगों की भीड़ एकजुट हो गई। लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। झगड़े में दो लोग घायल हो गए। आरोपी पक्ष के लोग दुकानदार और उसके भाई को मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। विवाद को शांत कराकर दोनों घायलों को बागपत सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह का विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आरोप लगाया कि हमलावरों ने भागते हुए देश विरोधी नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed