{"_id":"5c704a6dbdec227390332ac5","slug":"21550862957-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु लुटेरों के तलाश में कोताना में दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पशु लुटेरों के तलाश में कोताना में दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पशु लुटेरों के तलाश में कोताना में दबिश
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में पुलिस पर फायरिंग कर भागे पशु लुटेरे की तलाश में पुलिस ने बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के कोताना गांव में दबिश दी। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। सभी लुटेरे कोताना के बताए गए हैं। पुलिस ने लुटेरों का पता लगा लिया है। पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी अशेाक की दूध की डेयरी से बुधवार रात एक बजे के लगभग 10-12 बदमाशों ने हथियारों के बल पर सात पशु लूट लिए थे और तीन कैंटरों में पशुओं को लादकर बागपत की तरफ फरार हो गए। सिंघावली अहीर थाना व डायल 100 पुलिस ने रात्रि तीन बजे के लगभग तेड़ा पुलिस चौकी के पास बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने तमंचों से पुलिस पर फायरिंग दो कैंटर लेकर भाग निकले थे। एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया था। कैंटर में एक भैंस की मौत हो गई। दो भैंस को पुलिस ने बरामद कर लिया। कैंटर से दो तमंचे व कारतूस भी मिले थे। पुलिस ने पकड़े गए कैंटर नंबर की जांच की तो वह कोताना गांव निवासी एक व्यक्ति के नाम पर मिला। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। लेकिन वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पशु लुटेरों का पुलिस ने पता लगा लिया है। सभी कोताना गांव के रहने वाले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं आए हैं। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।