{"_id":"5c101972bdec224163422c61","slug":"21544558962-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाखा प्रबंधक पर महिला के खाते से सात हजार रुपये उड़ाने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाखा प्रबंधक पर महिला के खाते से सात हजार रुपये उड़ाने का आरोप
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मीतली के शाखा प्रबंधक पर महिला के खाते से सात हजार रुपये निकालने का आरोप लगा है। शाखा प्रबंधक ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड लेकर धनराशि निकाली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गौरीपुर गांव निवासी पूनम पत्नी मनोज ने बताया कि 29 अक्तूबर को वह सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा मीतली में अपने एटीएम कार्ड के ब्लाक होने का कारण पूछने गई । शाखा प्रबंधक ने बताया कि एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है। दो-चार दिन में नया एटीएम कार्ड जारी होगा। महिला ने शाखा प्रबंधक को पुराना एटीएम कार्ड दे दिया। पांच नवंबर को एटीएम कार्ड से उसके खाते से सात हजार रुपये की नगदी निकाल ली गई। आरोप है कि उसने बैंक पहुंचकर शाखा प्रबंधक से जानकारी लेनी चाही तो शाखा प्रबंधक ने उसके साथ अभद्रता की। महिला ने शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की। मंगलवार को पुलिस ने महिला की तहरीर पर शाखा प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।