फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवक की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवक की मौत

Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में युवक की मौत
दोघट (बागपत)। संदिग्ध परिस्थितियों में चित्तम खेड़ी गांव में ससुराल में पहुंचे दलित युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के लहुसाना गांव निवासी विनोद पुत्र पीतम सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई रामनिवास (28) की शादी तीन साल पहले चित्तम खेड़ी गांव निवासी रेणू से हुई । अब उसके डेढ़ साल का बेटा भी है। दस दिन पहले दंपती में झगड़ा हो गया। पत्नी ने उसके साथ रहने से मना कर दिया । पत्नी ने बुढ़ाना थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी । पुलिस ने पति को शांति भंग में चालान किया। इसी दिन पत्नी घर छोड़ कर अपने मायके में आ गई। चार दिन पहले रामनिवास पत्नी को लेने चित्तम खेड़ी गांव गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। ससुराल में ही पत्नी के पास रह रहा ।
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर ढाई बजे ससुराल से फोन पर सूचना मिली की कि रामनिवास ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। सूचना पर परिजन पहुंचे तो रामनिवास अचेत अवस्था में पड़ा था। परिजन उसे बिनौली सीएचसी मे ले गए। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव को थाने पर लेकर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई ने बताया कि उसके भाई रामनिवास की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed