फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वन विभाग की नहीं बदली चाल

वन विभाग की नहीं बदली चाल

Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग की नहीं बदली चाल
बागपत। तेंदुए के लिए रेस्क्यू से लेकर पोस्टमार्टम और निस्तारण तक वन विभाग की चाल बदलती नजर नहीं आई। पहले रेस्क्यू में देरी हुई, जिस वजह से तेंदुए की जान चली गई। इसके बाद पोस्टमार्टम में देरी होते होते दो टीम बदली और 24 घंटे का समय बीत गया। इसके बाद देर रात तक निस्तारण का कार्य चलता रहा। बार-बार कर्मचारियों को दुकानों पर भेजा गया और सामान मंगाया जाता रहा।
विज्ञापन


बेहोशी के इंजेक्शन की होगी जांच
बागपत। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजपाल सिंह का कहना है कि मौत का प्राथमिक कारण विंड पाइप ब्रेक होना आया है। विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है, डॉक्टर ने जो इंजेक्शन दिया था, उसकी जांच बरेली के आईवीआरई सेंटर में होगी, जहां यह पता चलेगा कि इंजेक्शन से कोई नुकसान हुआ है या नहीं।
विज्ञापन


तेंदुए को बचाने के लिए ग्रामीणों ने किए थे जतन
बागपत। तेंदुए के पकड़े जाने की वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे हैं। जिस वक्त तेंदुए पर जाल फेंका गया, ग्रामीणों ने चिल्ला-चिल्लाकर कहा था कि कोई लाठी का प्रयोग नहीं करेगा। तेंदुए को लाठी नहीं मारी जानी चाहिए। इसके बाद पिंजरे में पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने उसके पैर बांधे और अधिक धूप होने के चलते चादर से छांव करने की कोशिश भी की । कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए के मुंह में पानी भी डाला। ग्रामीण वेदपाल सिंह, राजीव शर्मा कहते हैं कि ग्रामीणों ने साहस का परिचय देकर तेंदुए को पकड़ा और वन विभाग को सुपुर्द किया, लेकिन इसके बाद भी उसकी मौत हुई है। वन विभाग अपनी जिम्मेदारी से नहीं बच सकता। किसी निर्दोष ग्रामीण के खिलाफ अगर कार्रवाई की गई तो पूरा गांव एकजुट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed