फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   नयागांव में करंट लगने से तीन बच्चे झुलसे

नयागांव में करंट लगने से तीन बच्चे झुलसे

Thu, 02 Aug 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नयागांव में करंट लगने से तीन बच्चे झुलसे
बागपत।
विज्ञापन

नयागांव हमीदाबाद में विद्युत खंभे की चपेट में आकर तीन बच्चे करंट लगने से झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर किया। हादसे के बाद गुस्साई महिलाओं ने बिजलीघर में हंगामा किया और मेरठ-बागपत मार्ग जाम की। सूचना पर सीओ दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने पुलिस को भी खरी खोटी सुनाई। सीओ के आश्वासन पर महिलाओं एक घंटे बाद जाम खोला।
नयागांव हमीदाबाद निवासी आठ वर्षीय निशांत पुत्र मोनू, नौ वर्षीय उज्ज्वल पुत्र सन्नी और छह वर्षीय सोनी पुत्री बिल्लू मंगलवार को घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वहां लगे विद्युत खंभे की चपेट में आ गए। खंभे में बिजली करंट दौड़ रहा था। करंट लगने से तीनों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन तीनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से तीनों को दिल्ली रेफर किया। इसके विरोध में बुधवार को काफी संख्या में महिलाएं बागपत में एसई दफ्तर पर पहुंची। यहां पर अधिकारी नहीं मिले। महिलाओं ने वापस गांव में बिजलीघर पहुंची और हंगामा किया और मेरठ-बागपत मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा गांव में पिछले 10 दिन से बिजली नहीं है। मंगलवार को अचानक बिजली छोड़ दी। बिजली की पावर इतनी थी कि 40 घरों में विद्युत उपकरण फुंक गए। घर के बाहर खेल रहे तीन बच्चे करंट लगने से झुलस गए। इसका जिम्मेदार विद्युत निगम है। जाम की सूचना पर सीओ बागपत दिलीप सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम खोलने को कहा, लेकिन महिलाएं नहीं मानी। महिलाओं ने पुलिस को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा जब दोषी विद्युत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक जाम नहीं खोलेंगी। सीओ ने आश्वासन दिया कि मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। इस आश्वासन पर महिलाओं ने एक घंटे बाद जाम खोल दिया। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो फिर से मार्ग जाम कर देंगे। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि महिलाओं ने विद्युत निगम के खिलाफ हंगामा कर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन जाम नहीं लगाने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान रहे जाम में फंसे यात्री
बागपत। मेरठ-बागपत मार्ग पर जाम लगने से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े हो गए। गर्मी व उमस के कारण जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ। जाम खुलने के बाद पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed