फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कार ने रेलवे फाटक के बैरियर तोड़े

कार ने रेलवे फाटक के बैरियर तोड़े

Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
कार ने रेलवे फाटक के बैरियर तोड़े
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)।
विज्ञापन

मेरठ-बागपत रोड स्थित रेलवे क्रासिंग पर कार ने टक्कर मार कर बैरियर तोड़ दिया। कर्मचारियों ने चेन डालकर पैसेंजर ट्रेन को निकाला। रेलवे पुलिस ने कार सहित चालक को हिरासत में लिया है।

शनिवार की अल सुबह तीन बजे शामली से दिल्ली जाने वाले पैसेंजर ट्रेन के लिए केबिन मैन राजेंद्र ने मेरठ-बागपत मार्ग स्थित रेलवे फाटक को बंद किया हुआ था। केबिन मैन ने बताया कि तभी मेरठ की तरफ से तेज रफ्तार कार आई और बंद फाटक में टक्कर मार दी। फाटक के दोनों बैरियर तोड़ दिए। कार फाटक से आगे बंद हो गई। केबिन मैन ने रेलवे स्टेशन पर सूचना दी। कर्मचारियों ने चेन डालकर ट्रेन को निकलवाया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस कार सहित युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ ले गई। चालक दिल्ली का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed