{"_id":"5aef59c54f1c1bb56a8b815a","slug":"21525635525-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों का जीआरपी थाने पर प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों का जीआरपी थाने पर प्रदर्शन
Updated Mon, 07 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
लोनी रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात्रि ट्रेन रोके जाने के बाद हुए बवाल में जीआरपी पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों के परिजनों ने रविवार को जीआरपी थाने में प्रदर्शन किया। उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाकर मामले की निष्पक्षता से जांच की मांग की।
रविवार को सैकड़ों परिजन जीआरपी थाने में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा लोनी स्टेशन पर ट्रेन रोके जाने के मामले मेें जीआरपी पुलिस ने जिन युवकों को पकड़ा है, उनमें से अधिकांश युवक निर्दोष हैं। प्रतिदिन युवक अपने जीवन व्यापन करने के लिए ट्रेन से दिल्ली नौकरी करने जाते हैं। उन्होंने कहा जिन युवकों ने स्टेशन पर बवाल काटा है, जीआरपी उन युवकों को तो नहीं पकड़ पायी, अब खानापूर्ति के लिए हमारे लड़कों को जेल भेजकर अपनी कागजी कार्रवाई पूरी करने में जुटी है, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने इस मामले में निष्पक्षता से जांच कर कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता नितिन चौधरी, वीर सैन, रामपाल, अमरीश, सुभाष, मोनू, शौकेंद्र, हारूण, पप्पू आदि शामिल रहे। दूसरी तरफ एसएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि बवाल के दौरान सभी युवकों को पकड़ा गया है। किसी भी युवक को गलत ढंग से गिरफ्तार नहीं किया है। लोगों के आरोप निराधार हैं।