{"_id":"5aef58b24f1c1b63098b85c4","slug":"21525635250-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक चला रहा था चोरी का मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक चला रहा था चोरी का मोबाइल
Updated Mon, 07 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दिल्ली पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में शहर में कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक मोबाइल सेंटर संचालक मौके से फरार हो गया। चमरावल रोड पर सैनिक के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस मोबाइल सेंटर संचालक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका।
दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो थाने के एसआई हरेंद्र टीम के साथ बागपत कोतवाली पहुंचे। स्थानीय पुलिस को साथ लेकर चमरावल रोड पर सैनिक के मकान में छापा मारा। सैनिक चोरी का मोबाइल चलाता मिला। पुलिस ने सैनिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसका मोबाइल खराब हो गया था। उसने जनता मोबाइल सेंटर पर मोबाइल ठीक करने के लिए दिया। सेंटर संचालक ने कहा कि मोबाइल ठीक होने मेें तीन-चार लगेंगे, तब तक यह मोबाइल इस्तेमाल कर लो। पुलिस सैनिक को लेकर जनता मोबाइल सेंटर पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने से पहले ही मोबाइल सेंटर संचालक दुकान बंद कर भाग निकला। पुलिस संचालक की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। पुलिस ने सैनिक को छोड़ दिया है।
उल्लेखनीय है कि जनता मोबाइल सेंटर संचालक कुछ दिन पहले मोबाइल चोरी के मामले में जेल से छूटकर आया है। वह मोबाइल फोन की आईएमईआई बदलकर बिक्री करता है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी के मामले में दिल्ली पुलिस आई थी। कई स्थानों पर दबिश दी गई। चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
बागपत में चोरी के मोबाइल का बड़ा कारोबार
बागपत। शहर में बड़े स्तर पर चोरी के मोबाइल का कारोबार चल रहा है। मोबाइल सेंटर संचालक दिल्ली से चोरी के मोबाइल लेकर आते हैं और यहां पर उनकी आईएमईआई बदलकर लोगों को बेच देते है। आईएमईआई बदलने के बाद पुलिस की पकड़ में मोबाइल नहीं आते। जिस कारण वे बच जाते है। पुलिस ने डेढ़ माह पहले इसी तरह के एक गिरोह पकड़ा था, जो चोरी के मोबाइल को बेचता था।