{"_id":"5ad79f994f1c1ba1098b545a","slug":"21524080537-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवी कलां में आवारा गोवंश चोर पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मवी कलां में आवारा गोवंश चोर पकड़े
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
मवी कलां गांव से आवारा गोवंश को चोरी कर ले जा रहे युवकों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान तीन-चार युवक भाग निकले। जबकि एक महिला सहित दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। इस मामले में दोनों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
मवी कलां गांव में बुधवार को एक महिला समेत चार-पांच युवक पहुंचे। गांव में घूम रहे आवारा गोवंश को चोरी से पकड़ कर ले जाने लगे। ग्रामीणों ने गोवंश चोरी कर ले जा रहे युवकों को घेर लिया। इस दौरान तीन-चार युवक मौके से भाग गए, लेकिन ग्रामीणों ने महिला और एक युवक को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। सूचना पर कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ कर कोतवाली ले आए। इस संबंध में मवी कलां गांव निवासी सुरेश ने मिंटू पुत्र ब्रहम सिंह निवासी बागपत व सीमा पत्नी रमन निवासी भड़ल के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बृहस्पतिवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।