{"_id":"5aa1913a4f1c1b9f758b461a","slug":"21520537914-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता ओमबीर का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता ओमबीर का नहीं लगा सुराग
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत (बागपत)।
सुलतानपुर हटाना गांव से छह दिन से लापता ओमबीर के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस बागपत पहुंचकर छपरौली क्षेत्र में मिले अर्द्ध जले शव को देखा, लेकिन वह ओमबीर का नहीं निकला।
सुलतानपुर हटाना गांव निवासी ओमबीर दो मार्च को पड़ोसी के खेत में ईख की बुवाई कराने गया , लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने बड़ौत कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई , लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मंगलवार को छपरौली क्षेत्र में शबगा-जागोस मार्ग पर अज्ञात युवक का अर्द्ध जला शव मिला ।पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस बागपत भेजा। बृहस्पतिवार को बड़ौत पुलिस ने ओमबीर के परिजनों को कहा कि पोस्टमार्टम हाउस पर शव रखा है, उसकी पहचान कर लो। इसकी सूचना भाई सतवीर समेत अन्य परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को देखा, लेकिन वह ओमबीर नहीं था। परिजन वापस लौट गए। भाई सतवीर ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।