{"_id":"5a2843d54f1c1b001c8b73ca","slug":"21512588245-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने नगदी के शक में सराफ से बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने नगदी के शक में सराफ से बैग छीना
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर स्थित बिनौली गेट पर दो बदमाश एक सराफ से नगदी के शक में उसका बैग छीनकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
कंकरखेड़ा (मेरठ) निवासी सराफा कारोबारी रविंद्र वर्मा की बिनौली बाजार में सराफ की दुकान है। मंगलवार की रात में दुकान बंद कर वह बिनौली में स्थित गेट पर खड़ा होकर बस की इंतजार कर रहा था तो उसी दौरान दो बदमाश आए और नगदी के शक में उससे जबरन बैग छीनकर भाग गए। सूचना देने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, क्षेत्र में बदमाशों को तलाश किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। सराफ रवींद्र ने बताया कि उसके बैग में दुकान और तिजौरी की चाबी, खाने का टिफिन और हनुमान जी का प्रसाद था। इसके बाद उसने अपनी दुकान के ताले कटवाकर दूसरे लगवाए।