फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परिजनों और पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया

परिजनों और पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया

Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
परिजनों और पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर की बिजरौल रोड पर मनचलों द्वारा युवतियों से छेड़छाड़ की सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया। इस दौरान पुलिस ने लाठी से मनचलों की धुनाई की। हालांकि मनचले पुलिस और परिजनों को चकमा देकर बाइक पर फरार हो गए। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।

बुधवार की सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ युवतियां बड़ौत किसी काम से आ रही थी। जब वे नगर की बिजरौल रोड पर पहुंची तो वहां पर पहले से ही खडे़ कुछ मनचले उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मौका पाकर एक युवती ने फोन पर इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। बाद में पुलिस और परिजनों ने युवतियां से छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को घेर लिया और उनकी धुनाई की। इस दौरान वहां पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इसका फायदा उठाकर मनचले पुलिस और परिजनों को चकमा देकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मनचलों का पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed