{"_id":"5a0c96504f1c1bee688bba86","slug":"21510774352-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की छेडख़ानी, पिता ने मांगी माफी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटे ने की छेडख़ानी, पिता ने मांगी माफी
Updated Thu, 16 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में कोचिंग करके लौट रही एक युवती के साथ पड़ोस के ही युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़ित ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पुलिस से शिकायत की। आरोपी युवक के पिता ने कोतवाली में पहुंचकर हाथ जोड़कर माफी मांगी।
बागपत के एक मोहल्ले की युवती सरकारी नौकरी की परीक्षा पास करने के लिए कोचिंग कर रही है। वह बुधवार को कोचिंग करके अपने घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर धमकी दी। पीड़ित युवती ने अपने घर पर पहुंच कर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। बाद में पीड़ित युवती ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पर पहुंचकर आरोपी की शिकायत की। पता चलने पर आरोपी युवक का पिता कोतवाली में पहुंचा। उन्होंने कोतवाली में हाथ जोड़कर पुलिस के सामने अपने बेटे की गलती मान कर युवती पक्ष और पुलिस से माफी मांगी। उधर, कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि लड़की की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।