{"_id":"5980d6964f1c1bbd0e8b45e4","slug":"21501615766-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवाड़ा में बारातियों पर हमला, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निवाड़ा में बारातियों पर हमला, छह घायल
Updated Wed, 02 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निवाड़ा में बारातियों पर हमला, छह घायल
बागपत। निवाड़ा गांव में गौरीपुर मोड़ के पास रास्ता पूछने पर बारातियों पर पड़ोस के ही लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस दौरान उन पर पथराव भी किया। इससे वहां भगदड़ मच गई। इसमें दूल्हे के भाई समेत छह बाराती घायल हो गए। दूल्हे की भी पिटाई की गई। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव हो गया है।
शामली के कांधला निवासी रशीद गौरीपुर मोड़ के पास निवाड़ा गांव में परिवार के साथ रहता है। उसकी बेटी रूखसार का मंगलवार को निकाह था। कस्बा अमीनगर सराय से बारात आई थी। कार सवार बारातियों ने पड़ोस में ही पहुंचकर शादी समारोह में जाने के लिए रास्ता पूछा। इसी बात पर युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उन पर सोनीपत-गौरीपुर मार्ग पर ही हमला बोल दिया। पहली उन पर लाठी-डंडों और हथियार से प्रहार किया। बाद में पथराव कर दिया। इसमें दूल्हे वाजिद का भाई राशिद, जीजा परवेज के अलावा शादाब, आरिफ और कार चालक अतीक समेत छह बाराती घायल हो गए। बचाव में पहुंचे दूल्हे के साथ भी मारपीट की । इससे वहां भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही जाम खुलवाने में लगी यातायात पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाराज लोगों को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर झगड़ा करते रहे। पुलिसकर्मियों ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया। कोतवाली पुलिस, निवाड़ा और कचहरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। उनकी लोगों से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाकर कई लोगों को पकड़ा। इसके बाद मामला शांत हुआ। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय के हैं। इससे उनके बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहां पर पूरी तरह से शांति का माहौल है।
दूसरी तरफ निवाड़ा गांव में बारातियों पर हमला करने के मामले में राशिद की तहरीर पर सुभाष व विनोद को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर कोतवाली में पुलिस लेकर आई युवक रवि और सोनू का कहना है कि वे तो मारपीट में बीच बचाव करा रहे थे। उन पर भी हमला कर दिया। पुलिस उनसे जानकारी कर रही है।