फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ललियाना प्रधान के घर पर बोला धावा, धमकी

ललियाना प्रधान के घर पर बोला धावा, धमकी

Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
ललियाना प्रधान के घर पर बोला धावा, धमकी
बागपत। चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने ललियाना गांव के प्रधान वेद सिंह के घर पर धावा बोला। घर में प्रधान नहीं होने पर आरोपी गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पीड़ित प्रधान की तहरीर पर नौ लोग नामजद समेत 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।
विज्ञापन

प्रधान वेद सिंह ने दी तहरीर में बताया गांव का एक व्यक्ति उनसे चुनावी रंजिश रखता है। अपने पक्ष के कुछ लोगों के साथ मिलकर गांव का माहौल बिगाड़ने का प्रयास करता रहता है। कई बार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। वे 22 जुलाई को घर से बाहर थे। तभी आरोपी अपने कुछ लोगों के साथ मिलकर घर पर आया। आरोपी हाथ में हथियार लिए थे। वहां पर पहुंचकर आरोपियों ने परिजनों के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। उनका इरादा उनको जान से मारने का था। गनीमत रही उस समय प्रधान घर में नहीं थे। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची , तब तक आरोपी चले गए थे। आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं। उन्होंने पुलिस से अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी तहरीर पर आरोपी अशोक, गौरव, नितिन, दीपक, कल्लू, मोहित, अजय, आकाश और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार भारती ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed