फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाबू हत्याकांड : पिता पर झोके फायर, बाल-बाल बचा

बाबू हत्याकांड : पिता पर झोके फायर, बाल-बाल बचा

Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
बाबू हत्याकांड : पिता पर झोके फायर, बाल-बाल बचा
छपरौली (बागपत)। सिनौली गांव के युवक बाबू की हत्या के मामले में परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। रविवार की रात में मृतक के पिता पर सोते समय ताबड़तोड़ फायरिंग की। उसने भागकर जान बचाई। परिजनों ने मकान और गली से गोली के नौ खोखे बरामद किए हैं। घटना की पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन

सिनौली निवासी किसान मांगेराम ने बताया उसके बेटे बाबू का 25 फरवरी 2016 को अपहरण कर हत्या की। उसका कंकाल के रूप में शव किरठल गांव के नाले से बरामद हुआ था। आरोपियों ने उसकी हत्या कर शव को पेट्रोल छिड़ककर जलाया था और हड्डी बोरे में बंद कर नाले में फेंक दी थी। इस केस का गवाह उसका दूसरा बेटा गुड्डू है। आरोपी केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दे रहे हैं। वह रविवार की रात में अपने मकान की छत पर सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे जान से मारने की नियत से उस पर फायरिंग की। उसने किसी तरह जान बचाई। हमला करने वाले तीन लोग थे। इनमें से एक युवक को उसने पहचान लिया है। जो उसके बेटी की हत्या का आरोपी है। घटना की छपरौली थाने पर शिकायत की। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed