{"_id":"595945cf4f1c1b7e678b4b38","slug":"21499022799-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने लूटी भाभी की अस्मत, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवर ने लूटी भाभी की अस्मत, मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र की विवाहिता को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। देवर ने भाभी के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी देवर, पति समेत तीन सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया उसकी शादी चार साल पूर्व चांदीनगर क्षेत्र के एक गांव के युवक के साथ हुई थी। ससुराल वाले शादी में दिए दहेज से खुश नहीं थे। उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। कई बार उनकी मांग पूरी की, कुछ दिन बाद दोबारा मांग करने लगते थे। उसका देवर उस पर गलत नजर रखने लगा था। आरोपी उससे छेड़छाड़ करता था। एक दिन आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। उसने अपने पति को इसकी जानकारी दी तो उसने भी उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। परेशान होकर उसने अपने मायके वालों को बताया। उसने पुलिस अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उसकी तहरीर पर थाने में आरोपी पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी है।