फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ौत में दो पक्षों में रंजिशन संघर्ष,फायरिंग

बड़ौत में दो पक्षों में रंजिशन संघर्ष,फायरिंग

Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत में दो पक्षों में रंजिशन संघर्ष,फायरिंग
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत में दो पक्षों में रंजिश के चलते संघर्ष हो गया। इतना ही नहीं पथराव और फायरिंग भी हुई। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। जबकि झगड़े में महिला समेत तीन लोग घायल हुए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाद शांत कराया।
विज्ञापन

बड़ौत के बावली रोड निवासी आशीष के परिवार का चौधरान पट्टी निवासी युवक लव कुमार के परिवार से रंजिश चल रही है। आशीष अपने दफ्तर में शुक्रवार शाम बैठा हुआ था। तभी पांच-छह लोगों ने उस पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। वह स्वयं और उसकी माता बाला घायल हो गई। दूसरी पक्ष के लव कुमार ने कहा विपक्षियों ने उसके मकान पर पथराव और फायरिंग की। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। इससे वहां पर हंगामा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने विवाद शांत कराया। लव कुमार हत्या के केस में जेल गया था। वह फिलहाल जमानत पर जेल से आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed