{"_id":"5946d3b94f1c1b2b598b467c","slug":"21497813945-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध व्यापारी की लूट का खुलासा, 72 हजार रूपये बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध व्यापारी की लूट का खुलासा, 72 हजार रूपये बरामद
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने जौनामना-बड़ौत मार्ग पर दूध व्यापारी से 1.20 लाख रुपये की लूटपाट की वारदात का खुलासा कर एक किशोर समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार युवकों से लूटी गई धनराशि में से 72 हजार रुपये की नगदी, बाइक, दो तमंचे और एक चाकू बरामद किया।
सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया बाइक पर सवार तीन बदमाश 15 जून को सुखपाल पुत्र जयभगवान निवासी ढिकाना से 1.20 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। सुखपाल दूध व्यापारी है। उन्होंने बताया अजय पुत्र प्रताप सिंह निवासी समालखा हरियाणा (जो वर्तमान समय में बिटावदा जनपद मुजफ्फरनगर का रहने वाला है) घटना से एक दिन पहले 14 जून को दूध के पैसे मांगने सुखपाल के पास आया था और सुखपाल ने बताया 15 जून को बैंक से पैसे निकाल कर दे दूंगा। इस पर अजय ने अपने दोस्त गुड्डू उर्फ भगत सिंह पुत्र महिपाल टाडा माजरा, जनपद मुजफ्फरनगर, विनय पुत्र विनोद बिटावदा मुजफ्फरनगर, हेमंत शर्मा पुत्र विनोद पुत्र भैंसाना, मुजफ्फरनगर को बुलाया और कहा एक दूध व्यापारी से लूट करनी है, इस पर उसके दोस्त बड़ौत आए और बड़ौत और जौनमाना के बीच पेड़ के नीचे आकर खडे़ हो गए, जबकि अजय उनसे थोड़ी दूरी पर रहा। दूध व्यापारी सुखपाल बैंक से पैसे निकालकर बाइक पर सवार होकर चला तो उसने अपने साथियों को सूचना दी और उन्हें दिखा भी दिया। जैसे ही सुखपाल पास आया तो उन्होंने तमंचों के बल पर रोक कर उसे लूट की वारदात को अंजाम दे दिया।
सीओ ने बताया पकड़े गए चारों युवकों में से तीन बीए के छात्र हैं, जबकि हेमंत शर्मा (14) कक्षा दस का छात्र है। सीओ ने बताया लूट की धनराशि में से गुड्ड उर्फ भगत सिंह से 40 हजार रुपये और एक तमंचा, विनय से एक बाइक और तमंचा (जो बुढ़ाना से लूटी है) बरामद हुई है, जबकि अजय से एक चाकू और 12 हजार रुपये नगद मिले हैं। उन्होंने बताया थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव को मुखबिर से बदमाशों के बारे में जानकारी मिली। थानाध्यक्ष ने टीम के साथ बिजरौल रोड पर लौहड्डा पुलिया के पास से चारों बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उन्हें कोर्ट मेें पेश किया। कोर्ट में आरोपियों को जेल भेजा।
विज्ञापन
अजय रहा लूट का सूत्रधार
बड़ौत। सीओ ने बताया वारदात का का सूत्रधार अजय रहा है और वह अपनी मामा के यहां पर रह रहा था और उसने ही सारी जानकारी अपने साथियों को दी है।