फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कॉलेज के बाहर सादी वर्दी में घूम रहे पुलिस कर्मियों से उलझे युवक

कॉलेज के बाहर सादी वर्दी में घूम रहे पुलिस कर्मियों से उलझे युवक

Wed, 13 Mar 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कॉलेज के बाहर सादी वर्दी में घूम रहे पुलिस कर्मियों से उलझे युवक
बड़ौत (बागपत)। नगर की गांधी रोड स्थित एक कॉलेज के बाहर कई दिन से घूम रहे तीन-चार युवकों से कुछ बाहरी तत्व उलझ गए। इस दौरान उनके बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में जैसे ही युवकों को पता चला कि सादी वेशभूषा में घूम रहे लोग पुलिस टीम के सदस्य हैं तो युवक वहां से भाग निकले। उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया गया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से पुलिस टीम के कुछ सदस्य गांधी रोड स्थित एक कॉलेज के बाहर घूमकर ड्यूटी दे रहे थे। मंगलवार को कुछ बाहरी युवक वहां पर आए और यह कहते हुए पुलिसकर्मियों से उलझ पड़े और कहा कि यहां तुम पिछले कई दिन से क्या कर रहे हो। किस गांव से हो तुम, यहां से भाग जाओ, यह हमारा एरिया है। टीम के सदस्य कुछ बता पाते कि युवकों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी, इससे काफी छात्र-छात्राएं एकत्र हो गए। हंगामा बढ़ता देखकर सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा की सादी वर्दी में घूम रहे युवक पुलिस टीम के सदस्य हैं। इस पर बाहरी युवक टीम व पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार का कहना था कि छात्राओं के साथ छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed