फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तमंचेधारी युवकों ने खड़खड़ी से किशोरी को अगवा किया

तमंचेधारी युवकों ने खड़खड़ी से किशोरी को अगवा किया

Wed, 12 Dec 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
तमंचेधारी युवकों ने खड़खड़ी से किशोरी को अगवा किया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

आरिफपुर खड़खड़ी गांव में मंगलवार की तड़के तीन तमंचाधारी युवक एक घर में घुसकर एक 14 वर्षीय किशोरी को जबरन उठाकर ले गए। पता लगने पर ग्रामीणों ने उनका पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। किशोरी की मां ने कोतवाली में तीन युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

मंगलवार की तड़के तीन बजे 14 वर्षीय किशोरी अपनी मां संजो पत्नी बारू और अपनी मौसी के साथ घर में सो रही थी। तभी बुलेरो कार में सवा तीन तमंचाधारी युवक घर पहुंचे पहुंचे और तमंचे के बल पर उसे उठाकर ले गए। परिजनों के शोर मचाने पर लोगों ने आरोपियों की कार का पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इस वारदात के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और उनके परिजन कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में किशोरी की मां संजो ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed