{"_id":"5c1014d0bdec2241be1df1e7","slug":"201544557776-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला ने खोला था बजरंगी की वायरल तस्वीरों का राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमर उजाला ने खोला था बजरंगी की वायरल तस्वीरों का राज
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद वायरल तस्वीरों का राज अमर उजाला ने ही सबसे पहले खोला था। गोलियां मारने के दौरान ही तस्वीरें ली गई थी। इसके बाद अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच बैठा दी ।
बागपत जेल में नौ जुलाई को पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या की। हत्या के बाद बागपत जेल से वायरल हुई दो तस्वीरों ने मामले को उलझा दिया । पहली तस्वीर में बजरंगी की छाती के बाएं हिस्से में गोली लगने का निशान नहीं दिख रहा था, लेकिन कुछ देर बार ही वायरल हुई दूसरी तस्वीर में गोली लगने का निशान है। अमर उजाला ने सवाल उठाया था कि आखिर वारदात के वक्त कौन तस्वीरें ले रहा था और क्या मौत हो जाने के बाद भी बजरंगी को गोली मारी गई। वायरल तस्वीरों के पीछे आखिर सच क्या है। अमर उजाला ने सबसे पहले इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया तो लखनऊ तक हड़कंप मच गया। इस पूरे मामले पर जांच बैठाई । इस बात की जांच चल रही है कि जिला कारागार से फोटो कैसे वायरल किए, किसने यह फोटो लिए। हत्या की वारदात के बाद जिला जेल के कई अधिकारियों पर कार्रवाई की।